अवनीश प्रदेश सचिव, बाबूलाल बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने बढ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:48 PM (IST)
अवनीश प्रदेश सचिव, बाबूलाल बने जिलाध्यक्ष
अवनीश प्रदेश सचिव, बाबूलाल बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने बढ़वल खास गांव निवासी अवनीश कुमार यादव को प्रदेश सचिव और बर्थरा खुर्द निवासी बाबूलाल यादव को जिलाध्यक्ष नामित किया है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इसके पूर्व अवनीश लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा इकाई के अध्यक्ष रहे। मनोनयन पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, कुलदीप यादव, सिटू यादव, सुरेन्द्र यादव, मुकेश सिंह यादव, प्रमोद यादव आदि ने हर्ष जताया।

chat bot
आपका साथी