तीन दिनों से स्वचालित सीढ़ी बंद, यात्री परेशान

यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर बनवाई गई स्वचालित सीढ़ी एक बार फिर से खराब हो गई है। पिछले तीन दिनों से चढ़ने वाली सीढ़ी बंद है जबकि उतरने वाली चल रही है। इसकी अधिक जरुरत वही बंद पड़ी हुई हुई है। सोचनीय यह है कि मंडल के सभी अधिकारी जंक्शन से महज कुछ दूर स्थित डीआरएम कार्यालय में बैठते हैं। बावजूद इसके यात्रियों की समस्या पर उनका ध्यान नहीं जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 12:05 AM (IST)
तीन दिनों से स्वचालित  सीढ़ी बंद, यात्री परेशान
तीन दिनों से स्वचालित सीढ़ी बंद, यात्री परेशान

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर बनवाई गई स्वचालित सीढ़ी एक बार फिर से खराब हो गई है। पिछले तीन दिनों से चढ़ने वाली सीढ़ी बंद है जबकि उतरने वाली चल रही है। जिसकी अधिक जरुरत वही बंद पड़ी है। सोचनीय यह कि मंडल के सभी अधिकारी जंक्शन से महज कुछ दूर स्थित डीआरएम कार्यालय में बैठते हैं। बावजूद इसके यात्रियों की समस्या पर उनका ध्यान नहीं जा रहा।

जंक्शन पर आने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने में परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्वचालित सीढ़ी बनवाने का निर्णय लिया था। तेजी से इस कार्य को कराया गया। स्वचालित सीढ़ी बनने के बाद यात्रियों को लगा कि अब कुछ राहत मिलेगी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। एक महीने में 20 दिन तक सीढ़ी बंद ही रहती है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, दिव्यांगों व महिलाओं को हो रही है। तीन दिनों से बंद सीढ़ी से यात्री पैदल ही प्लेटफार्म पर जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी