गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) ठंड के दस्तक देते ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM (IST)
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ठंड के दस्तक देते ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बढ़ी है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ हो रही। स्कूलों में तो बच्चे स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े पहनकर आ रहे। नवंबर की समाप्ति की ओर है। बीते वर्षों में अब तक ठंड का कम ही अहसास होता था लेकिन इस बार दिन में भी गर्म कपड़े पहनना विवशता है। रात के समय कोहरा और गलन से दिसंबर के अंतिम समय की ठंड का अहसास करा रही है। गर्म कपड़े, जूते, जुराबों, कंबल आदि की मौजूदा समय में ज्यादा मांग है। शादियों का सीजन भी शुरू होने से बाजार में काफी चहल-पहल है। ऊन की कीमत 250 से एक हजार रुपये के बीच है। महिलाएं महंगे दाम की ऊन ज्यादा पसंद कर रही हैं। दुकानदारों की मानें तो ठंड बढ़ने से अब गर्म कपड़ों की ज्यादा बिक्री हो रही।

chat bot
आपका साथी