भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की घोषणा

पीडीडीयू नगर (चंदौली) भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:59 PM (IST)
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की घोषणा
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की घोषणा

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक गुरुवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें जनपद के मंडल संयोजकों की घोषणा की गई। आकाश केशरी को शहाबगंज, संदीप जायसवाल को नौगढ़, बलराम केशरी को चकिया दक्षिणी, धीरेंद्र जायसवाल को चंदौली पूर्वी, अनुराग को चकिया, मनीष गुप्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, राजकुमार यादव को नियामताबाद उत्तरी, अजय गुप्ता को नियामताबाद दक्षिणी, अनिल गुप्ता को चंदौली पश्चिमी, पीयूष जायसवाल को बलुआ, राहुल जायसवाल को सकलडीहा पश्चिमी, जयप्रकाश प्रसाद को चहनियां, अर्जुन को सकलडीहा पूर्वी, विपिन रस्तोगी को धानापुर पश्चिमी, अंकलेश्वर गुप्ता को बरहनी, संजय रस्तोगी को धानापुर पूर्वी, भगवती वर्मा को सैयदराजा का मंडल संयोजक बनाया गया। जिला संयोजक राहुल जायसवाल ने सभी को ईमानदारी से काम करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी