मार्ग पर गिट्टी छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता नियामताबाद (चंदौली) विकासखंड के पचफेड़वा महदेऊर संपर्क मार्ग पर बीते एक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:11 PM (IST)
मार्ग पर गिट्टी छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मार्ग पर गिट्टी छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : विकासखंड के पचफेड़वा महदेऊर संपर्क मार्ग पर बीते एक वर्ष से मरम्मत के लिए डाली गई गिट्टी छोड़ दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शीघ्र मरम्मत कार्य न पूरा होने पर आंदोलन की चेतावनी। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उक्त सड़क का पचफेड़वा से महदेऊर तक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व कार्यदायी संस्था ने मार्ग पर मरम्मत के लिए गिट्टी डालकर छोड़ दिया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी