मेस में गंदगी पर आइजी नाराज, लगाई क्लास

पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार परिवहन शाखा मेस आदि का अवलोकन किया। मेस में गंदगी पर गहरी नाराजगी जताते हुए मातहतों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही सफाई व अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 05:55 PM (IST)
मेस में गंदगी पर आइजी नाराज, लगाई क्लास
मेस में गंदगी पर आइजी नाराज, लगाई क्लास

जासं, चंदौली : पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस आदि का अवलोकन किया। मेस में गंदगी पर गहरी नाराजगी जताते हुए मातहतों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही सफाई व अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

आइजी गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन पहुंचे। सबसे पहले परिवहन शाखा का जायजा लिया। उन्होंने वाहनों की स्थिति के बारे में एसपी हेमंत कुटियाल से पूछताछ की। वहीं चालकों की उपलब्धता के बाबत भी जानकारी ली। वाहनों का सही ढंग से रखरखाव करने पर जोर दिया। कहा, वाहनों में हमेशा बूलेटफ्रूफ जैकेट समेत अन्य संसाधन रखा होना चाहिए। ताकि जरूरत के वक्त इस्तेमाल किया जा सके। इसके बाद शस्त्रागार पहुंचे। उन्होंने राइफलों का बोल्ट आदि चढ़ाकर जांच की। असलहों की नियमित सफाई के सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान मेस में गंदगी मिली। इस पर आइजी ने गहरी नाराजगी जताई। मेस इंचार्ज समेत संबंधित अफसरों की जमकर क्लास लगाई। बोले, पुलिसकर्मियों को पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए। मेस में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। अभिलेखों का रखरखाव भी सही ढंग से किया जाना चाहिए। कहा, अभिलेखों को हमेशा अपडेट करते रहें। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ ही निस्तारण सुनिश्चित करें। आनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी हेमंत कुटियाल, एसपी प्रेमचंद, एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव, सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी