जाम से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जीटीआर ब्रिज पर किया प्रदर्शन

नगर में आए दिन लगने वाले जाम से क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को जीटीआर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। चंधासी मंडी से चकिया रोड स्थित आलू मिल तक और चकिया त्रिमुहानी से अलीनगर थाने तक फ्लाईओवर निर्माण की मांग की। चेताया कि सीएम ने फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा नहीं की तो चक्का जाम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 05:37 PM (IST)
जाम से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जीटीआर ब्रिज पर किया प्रदर्शन
जाम से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जीटीआर ब्रिज पर किया प्रदर्शन

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर में आए दिन लगने वाले जाम से क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को जीटीआर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। चंधासी मंडी से चकिया रोड स्थित आलू मिल तक और चकिया त्रिमुहानी से अलीनगर थाने तक फ्लाईओवर निर्माण की मांग की। चेताया कि सीएम ने फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा नहीं की तो चक्का जाम किया जाएगा।

मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति के प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाठक एडवोकेट ने कहा मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रख दिया गया लेकिन विकास नहीं दिखाई दे रहा है। यह शास्त्री जी की जन्मस्थली है व मिनी महानगर के नाम से विख्यात है। बाजार में जाम की समस्या दशकों पुरानी है। रोज जाम लग रहा है। इसी रास्ते से जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सांसद, विधायक, मंत्री रोज गुजरते हैं। जब वे जाम में फंसते हैं तो वन-वे रूट डायवर्जन कर देते हैं लेकिन कोई स्थाई रूप से समाधान नहीं ढूंढ़ते। कहा नौगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वे कल फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा करें नहीं तो चक्का जाम किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा अधिवक्ता व वादकारी रोज जाम की समस्या से रूबरू होते हैं। कोर्ट जाने में विलंब होता है। कमलेश मिश्रा एड, कमलेश पांडेय, कृष्ण उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरिराम, बब्बू प्रधान, जुबैर अहमद, सरफराज, बच्चा मिश्रा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी