आंबेडकर ने दिलाया सामाजिक समानता का अधिकार

जागरण संवाददाता चंदौली जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाइ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:06 PM (IST)
आंबेडकर ने दिलाया सामाजिक समानता का अधिकार
आंबेडकर ने दिलाया सामाजिक समानता का अधिकार

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके विचारों व सिद्धांतों की चर्चा की गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

मुख्यालय स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर छात्रावास में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा, भारत के संविधान के निर्माण में डाक्टर आंबेडकर का अहम योगदान है। उन्होंने गरीबों, अतिपिछड़ों को सामाजिक समानता, उत्पीड़न से सुरक्षा का अधिकार दिलाने का प्रयास किया। साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्ति का अधिकार भी दिलाया। उनकी प्रेरणा से शोषित और वंचित समाज विकास के मार्ग पर अग्रसर है। वर्तमान दौर में भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। इन्हें अपनाए बगैर सामाजिक उत्थान संभव नहीं है। छात्रावास संचालक रामलाल, कैलाशनाथ, समीर राइन, राममूरत, आजाद, विक्की, छोटेलाल आदि मौजूद थे। उधर सदर कचहरी परिसर स्थित सिविल बार सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर डाक्टर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ताओं ने उनके विचारों और संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की हिमायत और अधिकारों के लिए संघर्ष की उनकी गाथा की चर्चा हुई। इसमें बार के अध्यक्ष रणधीर सिंह, मुरलीधर सिंह, महेंद्रप्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे। टांडाकला प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के हृदयपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में भारतरत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। सहायक अध्यापक नंदकुमार शर्मा ने कहा बाबा साहब ने देश को नई दिशा देने के लिए संविधान निर्माण में योगदान दिया था। देश कभी भी उनके योगदान को भूला नहीं सकता। महिलाओं को पुरूषों के बराबरी का अधिकारी दिलाया। वहीं समाज में भी समरसता को लेकर जीवनपर्यंत प्रयासरत रहे। लक्ष्मीकात त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, पूजा सिंह, प्रतीक्षा मौर्य, ममता, रानी गुप्ता उपस्थित रहीं। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार : भाजपा, कम्युनिष्ट संगठनों व अनुसूचित जाति के कर्मचारी व अधिकारियों ने डा. आंबेडकर की जयंती मनाई। भाजपा के नगर स्थित कार्यालय में गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष भगवानदास मौर्य, रामदुलारे गोड, शिवरतन गुप्ता, कैलाश जायसवाल, अशोक द्विवेदी उपस्थित रहे। बामपंथी संगठनों ने डा. आम्बेडकर को याद किया। केंद्र व प्रदेश की सरकार पर गरीबों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। अजय राय, लालचंद सिंह, शंभूनाथ यादव, दीनानाथ, श्रीप्रसाद, सुखदेव मिश्रा, हौसिला, मिठाईलाल, शिवमूरत राम, रामअचल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी