समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन लापरवाही का आरोप

चंदौली जिला पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:01 PM (IST)
समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन लापरवाही का आरोप
समस्याओं के निस्तारण में प्रशासन लापरवाही का आरोप

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला पूर्व सैनिक कल्याण परिषद की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। सैनिक बंधु की बैठक के एजेंडों पर अभी तक अमल न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। आरोप लगाया पूर्व सैनिकों की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होनी चाहिए लेकिन डीएम बैठक में शामिल नहीं होते हैं। उनके अधिनस्थ अधिकारी बैठक लेते हैं वे केवल औपचारिकता ही निभाते हैं। उनके व उनके परिवार की किसी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। अन्य समस्याओं में रुचि नहीं ली जाती है।

वक्ताओं ने कहा पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। अधिकारियों की उदासीनता की वजह से ऐसी स्थिति है। उनके उपचार को जिले में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की गई जिससे पूर्व सैनिक अपना उपचार या परामर्श ले सकें। उन्हें निशुल्क चिकित्सा के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। जबकि जिला प्रशासन चाहे तो पूर्व सैनिकों के लिए जिला अस्पताल परिसर में ही एक-दो कमरों में यह व्यवस्था कर सकता है। कहा जिला प्रशासन की पूर्व सैनिकों के प्रति संकीर्ण भावना प्रदर्शित होती है। इससे अब कोई बैठक में आना ही चाहता है। पूर्व सैनिकों ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजा और कहा सरकार से उनके लिए दी जा रही सुविधाओं की व्यवस्था हर जिले में की जाएं। एनके सिंह, अशोक सिंह, एसएन गुप्ता, भीम सिंह, जलालुद्दीन, फिरोज खां, अशफाक अहमद, छोटेलाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी