दस बजे के बाद दफ्तर पहुंचने लगे कर्मी

प्रदेश सरकार भले ही अधिकारियों को समय से दफ्तर पहुंचने का दबाव बना रही है लेकिन अधिकारी सरकार के निर्देशों को ठेंगे पर रखकर काम कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:02 PM (IST)
दस बजे के बाद दफ्तर पहुंचने लगे कर्मी
दस बजे के बाद दफ्तर पहुंचने लगे कर्मी

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): प्रदेश सरकार भले ही अधिकारियों को समय से दफ्तर पहुंचने का दबाव बना रही है लेकिन सरकारी मुलाजिम मानने को तैयार नहीं है। बुधवार को जागरण टीम जब अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा प्रखंड पीडीडीयू नगर कार्यालय पहुंची तो सुबह 10.03 बजे तक कार्यालय खुला था लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों का पता नहीं था। हालांकि थोड़ी देर में ही सभी कर्मचारी दफ्तर पहुंचने लगे।

जागरण टीम सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंची। 10.3 बजे तक कार्यालय बंद रहा। 10.05 बजे कर्मचारियों के आने का क्रम जारी हुआ। 10.30 बजे तक लगभग सभी कर्मचारी दफ्तर पहुंच गए। सभी कर्मी अपने अपने कार्य में मशगूल हो गए। काफी देर तक एक्सईएन भी कार्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि जो कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए तो वे लोग दस्तावेजों को दुरुस्त करते देखे गए। कर्मचारियों से एक्सईएन के बाबत पूछे जाने पर उन लोगों ने बताया कि साहब थोड़ी देर में आ जाएंगे। दफ्तर में साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक-ठाक रही। अभिलेखों के रखरखाव भी दुरुस्त मिला। उधर एक्सईएन से बात करने के लिए फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी