वोटर लिस्ट में सुधार के साथ जोड़ें नए मतदाता

चहनियां (चंदौली) क्षेत्र के महुअर हरधनजूड़ा सेमरा व मजिदहा गांव में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:53 PM (IST)
वोटर लिस्ट में सुधार के साथ जोड़ें नए मतदाता
वोटर लिस्ट में सुधार के साथ जोड़ें नए मतदाता

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : क्षेत्र के महुअर, हरधनजूड़ा, सेमरा व मजिदहा गांव में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बूथ स्तर की मतदाता सूची में सुधार कराने के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया। कहा अपना बूथ करें मजबूत, वोट को बढ़ाएंगे बूथ को जिताएंगे स्लोगन के साथ सपा की नीतियों व कार्यो का उल्लेख गांव-गांव जाकर उल्लेख करें। सपा का सेक्टर स्तर की बैठक कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम चल रहा है। कहा समाजवादी पार्टी मजबूत इरादों के साथ सरकार में आएगी। जरूरत है अपने बूथ पर जीत दर्ज करना। अनिल यादव, सुभाष यादव, सतीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य, रवींद्र यादव, अभिमन्यु मिश्रा, जयप्रकाश तिवारी, गिरजा शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी