मारपीट में 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कोतवाली के खोर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 06:22 AM (IST)
मारपीट में 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई
मारपीट में 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कोतवाली के खोर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि पांच लोगों को पुलिस ने चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया।

खोर गांव में नाली में पाइप लगाने को लेकर सूरज सिंह और विवेक सिंह के बीच कहासुनी हो गयी। थोड़ी देर में दोनों पक्ष से लाठी-डंडे निकल गए। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। इसमें एक पक्ष के विवेक सिंह (42), जितेन्द्र सिंह (43), कपिलदेव सिंह (50), आशीष सिंह (22), अभि सिंह (20) विक्की सिंह (20) और दूसरे पक्ष से सूरज सिंह (20), राकेश सिंह (45), अमित सिंह (30), विशाल सिंह (24) व राम प्रताप सिंह (55) को शांति भंग में पाबंद किया गया। सूरज सिंह को सिर में गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया दो पक्षों के 11 लोगों को पाबंद किया गया है। पांच लोगों को चालान के बाद एसडीएम न्यायालय में भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी