मनाई गई अछैबर बिद की पुण्यतिथि

समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:52 PM (IST)
मनाई गई अछैबर बिद की पुण्यतिथि
मनाई गई अछैबर बिद की पुण्यतिथि

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को कोल उद्योग मजदूर संघ के संस्थापक अध्यक्ष अछैबर प्रसाद बिद की पुण्यतिथि मनाई। दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि उन्होंने कोल उद्योग मजदूर संघ की नींव रख मजदूरों के हित में बड़ा काम किया था। वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी याद अब भी साथ है। पूर्व स्टेशन प्रबंधक सतीश प्रसाद यादव ने कहा कि स्व. अछैबर कोल मजदूरों के मसीहा थे। मजदूरों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। स्टेशन पर कोल मजदूर पकड़े गए थे। वे मजदूरों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। पारसनाथ चौरसिया, समरनाथ सिंह यादव, घूरेलाल बिदु, सुंदर बिद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी