कृषि कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ रचा जा रहा कुचक्र

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:12 PM (IST)
कृषि कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ रचा जा रहा कुचक्र
कृषि कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ रचा जा रहा कुचक्र

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा पदाधिकारियों ने गांवों में पंचायत कर भाजपा की पोल खोलने का अभियान शुरू किया। रविवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने क्षेत्र के सरेसर, आलमपुर व बसनी सहित अन्य गांवों में सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सपा की नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा भाजपा की सरकार पूंजीपतियों को और अमीर बनाने के लिये देश को कमजोर कर रही है। तमाम राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया। तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे है। शिक्षा, रोजगार व कृषि चौपट हो गई। कृषि कानून का विरोध करने पर किसानों के खिलाफ कुचक्र रचा जा रहा है। नौजवानों की नौकरी तक छीन ली गई। अब देश की जनता भाजपा की दोहरी नीतियों को समझने लगी है। अंत में हर बूथ हर यूथ के तहत कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुट जाने का आह्वान किया गया। जिला उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, अमित यादव, बृजमोहन मौर्या, लक्ष्मण पासवान, अनिल चौहान, राजकुमार यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी