12 पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरहनी (चंदौली) कंदवा पुलिस ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोदई नहर पुलिया के समीप से 12 गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:32 PM (IST)
12 पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
12 पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जागरणसंवाददाता बरहनी (चंदौली) : कंदवा पुलिस ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोदई नहर पुलिया के समीप से 12 गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से दो पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। तस्कर पशुओं को पैदल ही लेकर बिहार जा रहे थे। थाना प्रभारी हरिशचंद्र सरोज ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर रमेश बिद निवासी मेडान थाना धीना का निवासी है। वहीं

दो पशु तस्कर नंदा यादव व तुफानी बिद अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम में अनिल वर्मा, शिव कुमार, बसंत यादव,शैलेश यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी