दीवार की नीचे दबकर एक व्यक्ति जख्मी

दीवार की नीचे दबकर व्यक्ति जख्मी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:18 PM (IST)
दीवार की नीचे दबकर एक व्यक्ति जख्मी
दीवार की नीचे दबकर एक व्यक्ति जख्मी

धानापुर (चंदौली) : थाना क्षेत्र के बभनियांव रायपुर गांव में शुक्रवार को मिट्टी की दीवार गिरने से सुखदेव राम (45) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती रात हुई बारिश से कच्चे मकानों में सीलन आ गई है। कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर भी गए। शुक्रवार को पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान भरभराकर दीवार गई। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने उन्हें दीवार के मलबे से बाहर निकाला। आननफानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी