वाहनों की चेकिग में 27 आटो का चालान

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) यातायात पुलिस ने रविवार को चंधासी स्थित दामोदरदास प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:07 PM (IST)
वाहनों की चेकिग में 27 आटो का चालान
वाहनों की चेकिग में 27 आटो का चालान

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : यातायात पुलिस ने रविवार को चंधासी स्थित दामोदरदास पोखरे के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। दिनभर में लगभग 27 आटो के चालान किए गए।

पुलिस हादसों को रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन कराती है। रोज शहर और जिलेभर में चेकिग की जा रही है। खासकर हेलमेट न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अधिकतर हादसों में सिर में चोट लगने से ही मौत होती है, जिस पर रोक लगाने की कवायद चल रही है। यातायात प्रभारी श्यामजी यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिग की। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। वाहनों के चालान किए गए, जिससे वाहन चालकों में खलबली मची रही। टीएसआइ दुर्गादत्त यादव, चंधासी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सिंह, कांस्टेबल ज्ञानचंद, धीरज मिश्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी