व्यथा निवारण फोरम में आए 12 मामले, नौ निस्तारित

विद्युत नियामक आयोग के न्याय उपभोक्ता के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का आयोजन किया गया। इसमें 12 उपभोक्ताओं ने फोरम सदस्यों के समक्ष विद्युत बिल और मीटर में गड़बड़ी संबंधी शिकायत दर्ज कराई। नौ मामलों का फौरी निस्तारण करवाया गया। तकनीकी सदस्य ने बताया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को रोस्टर के तहत विद्युत वितरण खंडों पर फोरम लगाया जाता है। उपभोक्ता अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:06 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:02 AM (IST)
व्यथा निवारण फोरम में आए 12 मामले, नौ निस्तारित
व्यथा निवारण फोरम में आए 12 मामले, नौ निस्तारित

जासं, चंदौली : विद्युत नियामक आयोग के न्याय उपभोक्ता के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का आयोजन किया गया। इसमें 12 उपभोक्ताओं ने फोरम सदस्यों के समक्ष विद्युत बिल और मीटर में गड़बड़ी संबंधी शिकायत दर्ज कराई। नौ मामलों का फौरी निस्तारण करवाया गया। तकनीकी सदस्य ने बताया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को रोस्टर के तहत विद्युत वितरण खंडों पर फोरम लगाया जाता है। उपभोक्ता अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ कार्यालय में आयोजित फोरम में उपभोक्ता विभिन्न समस्याओं के साथ पहुंचे। इसमें गलत बिजली बिल, मीटर में गड़बड़ी, विधा परिवर्तन आदि से जुड़े मामले शामिल रहे। सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले फोरम में 12 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें नौ का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। तकनीकी सदस्य विजय रंजन सिन्हा, पंकज मिश्रा, एक्सईएन एके शुक्ला, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी