डिबाई में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

डिबाई नगर के मोहल्ला सराय बैरूनी निवासी नत्थू सिंह (38) पुत्र निरंजन सिंह बीते शनिवार की रात को मकान के एक कमरे में सोया हुआ था। रविवार सुबह नत्थू सिंह अपने कमरे में मृत मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 11:17 PM (IST)
डिबाई में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
डिबाई में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई नगर के मोहल्ला सराय बैरूनी निवासी नत्थू सिंह (38) पुत्र निरंजन सिंह बीते शनिवार की रात को मकान के एक कमरे में सोया हुआ था। रविवार सुबह नत्थू सिंह अपने कमरे में मृत मिला।

कोतवाली में मृतक के पिता निरंजन सिंह ने बताया कि नत्थू सिंह मजदूरी करता था। शनिवार रात नत्थू सिंह मकान के कमरे में सोया था तथा उसकी पत्नी सीमा देवी अपने दो बच्चों के साथ मकान की उपरी मंजिल पर बने कमरे में सोए हुई थी। रात करीब तीन बजे सीमा देवी ने अपने पति नत्थू सिंह के शव को बेड पर पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे के गले व नाक पर निशान बने हुए थे। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी