महिला की प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मुकदमा दर्ज

औरंगाबाद नगर के मोहल्ला शिवनगर निवासी युवक ने महिला की प्रताड़ना से तंग होकर अपने नलकूप पर जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:27 PM (IST)
महिला की प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मुकदमा दर्ज
महिला की प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मुकदमा दर्ज

जेएनएन, बुलंदशहर। औरंगाबाद नगर के मोहल्ला शिवनगर निवासी युवक ने महिला की प्रताड़ना से तंग होकर अपने नलकूप पर जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला शिव नगर निवासी स्व. पुरन सिंह का पुत्र सुरेंद्र सैनी खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार देर रात उसका शव नलकूप के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के स्वजन ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला जंगलीपीर निवासी एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मृतक के घर पर आई और धन वसूलने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला धन वसूलने की जिद पर अड़ी रही। मानसिक दबाब में आकर सुरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई संजय सैनी ने दो महिला समेत पांच के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि छाया पुत्री चंद्रपाल, राजे पत्नी चंद्रपाल, राजेंद्र पुत्र नन्हे, सुधा पत्नी राजेंद्र, रिछपाल पुत्र नन्ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला छाया और सुधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

अगवा किशोरी का सात दिन बाद भी सुराग नही

औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव से अगवा हुई किशोरी का सात दिन बाद भी कोई सुराग नही लग सका है। पीड़िता किशोरी के पिता ने एक युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गत 19 जनवरी को सुबह घर से खेतों पर जाने की बात कहकर गयी थी। जब वह देर शाम तक घर नही लोटी तो परिजनों को उसकी चिता हुई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई अता पता नही चल सका। ग्रामीणों से पता चला कि उक्त किशोरी को गांव का ही एक युवक अगवा करके ले गया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अगवा की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अगवा किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी