बाबू बनारसीदास की प्रतिमा माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

बाबू बनारसीदास जनसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसीदास की 36 वीं पुण्य तिथि पर अनूपशहर अड्डा रोड स्थित बाबू बनारसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM (IST)
बाबू बनारसीदास की प्रतिमा माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बाबू बनारसीदास की प्रतिमा माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर, जेएनएन। बाबू बनारसीदास जनसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसीदास की 36 वीं पुण्य तिथि पर अनूपशहर अड्डा रोड स्थित बाबू बनारसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ट्रस्ट में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि बाबूजी देश के महान नेता थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में आम लोगों की समस्याओं का निपटारा किया।

दिल्ली रोड स्थित बाबू बनारसीदास जन सेवा ट्रस्ट सभागार में बाबू जी देश के महान सेनानी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व बाबू बनारसीदास के पौत्र अर्पित अग्रवाल ने कहा कि बाबू जी देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। अंग्रेजों से लड़ाई में उन्होंने अनेकों बार जेल यात्रा कर यातनाएं सही बावजूद इसके वह लड़ाई लड़ते रहे। बाबूजी ने सेनानी साथियों के साथ मिल कर देश को आजाद कराया। आजादी के बाद विधायक, संसद सदस्य व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन किसानों मजदूरों की आवाज उठा कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया। ट्रस्ट के सचिव अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि बाबूजी देश के महान नेता थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में आम लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। जिले के विकास में बाबू जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया ने कहा कि बाबू जी आदर्शो को आत्मसात कर उनके बताए रास्ते पर चल कर ही हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। गोष्ठी में सुनील रामा, नरेन्द्र चौधरी, सुभाष गांधी, आदर्शदेव शर्मा, सुमन राघव, मनवीर सिंह चमन, डा. एसडी शर्मा, पवन कुमार, हर्षवर्धन बाल्मीकि, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी