खाली प्लाटों में जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा

रास्ते और खाली प्लाट में भरे गंदे पानी से चमन विहार कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण कालोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं और शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 11:01 PM (IST)
खाली प्लाटों में जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा
खाली प्लाटों में जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा

बुलंदशहर, जेएनएन। रास्ते और खाली प्लाट में भरे गंदे पानी से चमन विहार कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिस कारण कालोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं और शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

खुर्जा की चमन विहार कालोनी में नालियों के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण नालियों का पानी खाली पड़े प्लाट और रास्ते पर भर जाता है। जिससे कालोनी में गंदगी पसरी रहती है। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक बिगड़ जाती है। क्योंकि बरसात के दिनों में खाली पड़े प्लाट जहां पानी से लबालब हो जाते हैं। वहीं रास्तों पर भी पानी भर जाता है। ऐसे में कालोनी के लोगों का निकलना बिल्कुल बंद ही हो जाता है। क्योंकि अगर वह घर से निकलते हैं, तो उन्हें टूटे पड़े रास्ते पर जलभराव के कारण गिरने का खतरा सताता रहता है। वहीं इसके अलावा खाली पड़े प्लाटों में भरे गंदे पानी में कीटाणु पनप रहे हैं। जिनसे कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कालोनी के लोगों का आरोप है कि वह कई बार पानी की निकासी को लेकर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में पिछले कई वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशा प्रिया ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कालोनी के लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी