नौजवानों की आवाज केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

कांग्रेसियों ने युवाओं की समस्याओं को लेकर कार्यशाला में सरकार पर निशान साधा। आज के नौजवान की सबसे बड़ी समस्या रोजगार को बताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 06:22 AM (IST)
नौजवानों की आवाज केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
नौजवानों की आवाज केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

बुलंदशहर, जेएनएन। कांग्रेसियों ने युवाओं की समस्याओं को लेकर कार्यशाला में सरकार पर निशान साधा। आज के नौजवान की सबसे बड़ी समस्या रोजगार को बताया। सरकार से नौजवानों के लिए सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में निष्पक्ष तरीके प्रतियोगिता परीक्षा कराने की भी अपील की।

सोमवार को कचहरी रोड स्थित परशुराम भवन पर जिला युवक कांग्रेस की कार्यशाला आयोजित हुई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत व पश्चिमी प्रदेश के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने बतौर अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य देश, प्रदेश, मंडल, जनपद व ब्लाक के नौजवानों की आवाज को केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाना है। संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है। कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार को लेकर चितित है। सरकार पढ़े लिखे नौजवानों को सम्मानजनक रोजगार दिलाने में विफल साबित हो रही है। उन्हें बेहतर रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में देश में बेरोजगार की दर सबसे अधिक है। युवाओं की समस्याओं को केंद्र व प्रदेश सरकार को समझना चाहिए। वैसे प्रदेश सरकार को राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से कराने पर जोर देना चाहिए। इससे ईमानदारी पूर्वक तैयारी करने वाले युवाओं को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। इस दौरान जिलाध्यक्ष पौरुष शर्मा, ओमवीर यादव, मनोज नागर, अशफाक, प्रवीन चौधरी, योगेश राणा, मामचंद रहे।

chat bot
आपका साथी