सौजना रानी में बुखार से महिला की मौत, दर्जनों बीमार

ऊंचागांव क्षेत्र के गांव सौजना रानी में पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित महिला ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में दर्जनों बुखार से पीड़ित मरीज अपना उपचार झोलाछाप से कराने को मजबूर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:09 PM (IST)
सौजना रानी में बुखार से महिला की मौत, दर्जनों बीमार
सौजना रानी में बुखार से महिला की मौत, दर्जनों बीमार

बुलंदशहर, जेएनएन। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव सौजना रानी में पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित महिला ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में दर्जनों बुखार से पीड़ित मरीज अपना उपचार झोलाछाप से कराने को मजबूर है।

शनिवार को गांव सौजना रानी निवासी प्रभा 55 वर्ष पत्नी ओमपाल को दो दिन पूर्व बुखार आया था। जिसका उपचार जहांगीराबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार को प्रभा की हालत खराब होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन ने महिला को जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबध में सीएचसी प्रभारी डा. पीयूष कुमार ने बताया कि गांव सौजना रानी में बुखार से पीड़ित जिस महिला की मौत हुई है। वह परिवार जहांगीराबाद में रहता था। वहीं पर महिला का उपचार चल रहा था।

गांव करियारी में बुखार ले चुका है पांच लोगों की जान

गांव करियारी में बुखार से पीड़ित लगातार दम तोड़ते चले आ रहे हैं। स्वास्थ विभाग शिविर लगाकर खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव करियारी में भीमा, धर्मवती, युनुश, रामफल, और सरोज देवी की बुखार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

घर में घुसकर पति-पत्‍‌नी से मारपीट

गुलावठी। गांव ऐंचाना निवासी शहजाद पुत्र नासिर इकबाल ने आधा दर्जन लोगों पर घर में घुस उन पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पीडित शहजाद ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर पर था। इस दौरान दरियापुर गांव निवासी कुछ लोग घर में घुस आए और गाली गलौच की। लात घूसे, हाकी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा उन्हें धक्का देकर घर के अंदर बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर पूर्व में भी उनके साथ घटना घटित कर चुके है। हमले में शहजाद के सिर व शरीर पर काफी चोटें आई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी