महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत

अनूपशहर में दवा लेकर वापस गांव लौट रही महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। अलीगढ़ ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:14 PM (IST)
महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत
महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में दवा लेकर वापस गांव लौट रही महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। अलीगढ़ ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।

शनिवार को अनूपशहर से पड़ोसी के साथ दवा लेकर बाइक पर लौट रही 30 वर्षीया नीलम पत्नी पंकज निवासी गांव फतेहपुर शेरपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके महिला को हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपित ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ वर्ष 2019 में हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके ससुर ने पूर्व में कई बार छेड़छाड़ की। बीतों दिनों ससुराल में देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति पर भी अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जब ससुरालीजनों से विरोध जताया तो उल्टा उस पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट की और हत्या का प्रयास भी किया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी