सशक्त बन आत्मनिर्भरता की जगाएं अलख

शहर के डीएवी पीजी कालेज में सोमवार को शासन और उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने कहा कि कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर छात्राओं को सबसे पहले अपने माता-पिता को अवगत कराना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:58 PM (IST)
सशक्त बन आत्मनिर्भरता की जगाएं अलख
सशक्त बन आत्मनिर्भरता की जगाएं अलख

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के डीएवी पीजी कालेज में सोमवार को शासन और उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने कहा कि कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर छात्राओं को सबसे पहले अपने माता-पिता को अवगत कराना चाहिए। छात्राएं और महिलाएं अपने अधिकारों को समझें। सशक्त बन आत्मनिर्भरता की अलख जगाएं। तभी राष्ट्र के विकास में उनका योगदान समझा जाएगा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा. अर्चना सिंह ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में समझाया। डा. अंजू गर्ग ने कहा कि शक्तिशाली समाज में महिलाओं की स्थिति पुरुषों के समान नहीं है। छात्राओं को सबसे पहले दृढ़ संकल्प और लग्नशीलता का पाठ पढ़ाना होगा। देश के विकास में महिलाओं की सशक्त भूमिका होनी चाहिए। छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी