महिला से छेड़छाड़, विरोध पर ससुर से मारपीट

खुर्जा में पड़ोसी दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर ससुर के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:45 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़, विरोध पर ससुर से मारपीट
महिला से छेड़छाड़, विरोध पर ससुर से मारपीट

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में पड़ोसी दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर ससुर के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला रविवार शाम अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी दो युवक घर में घुस आए। जिन्होंने आते ही महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसके ससुर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले। जिसके बाद महिला ने अपने पति समेत अन्य स्वजनों को फोन करके जानकारी दी। साथ ही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आग की चपेट में आकर भूसा और बिटोरे जले

खुर्जा में आग की चपेट में आकर भूसा और दो बिटोरे जलकर राख हो गए। आग लगने से दो किसानों को हजारों का नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी वीरपाल के खेत में पांच बीघा गेहूं की भूसा पड़ा हुआ था। जिसमें रविवार देर शाम अचानक आग लग गई। धुंआ निकलता हुआ देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग भूसा के निकट रखे गांव निवासी रोहताश के दो बिटोरे तक पहुंच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी, रेत आदि डालते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक भूसा व दोनों बिटोरे जलकर राख हो गए थे। जिससे दोनों किसानों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। मामले में पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी