महिला से छेड़छाड़, विरोध में मारपीट

महिला से छेड़छाड़ विरोध में मारपीट जेएनएन बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में चार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर मचने पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़, विरोध में मारपीट
महिला से छेड़छाड़, विरोध में मारपीट

जेएनएन, बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में चार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर मचने पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के अनुसार 24 फरवरी को शाम वह बीसा कालोनी गई थी। वहां से लौटते हुए गांव सिखेड़ा निवासी असलम पुत्र शमशेर, अबरार पुत्र उस्मान, नौशाद तथा शमशेर ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो चारों ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली नगर पहुंच कर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। किशोरी से छेड़छाड़, दी तहरीर

कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि छेड़छाड़ करने वाला आरोपित भाग निकला। जिसके बाद स्वजन किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर मुकदमा

गांव सुनपेड़ा में संप्रदाय विशेष की घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार को क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में दूसरे संप्रदाय के युवक की बारात गई थी। घुड़चढ़ी के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर आरोपितों ने मौजूद बारातियों से भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। गुरुवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रोहित, मनीष, शेखर, बंटी और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी