चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जिससे स्वजन बेहाल हो गए। उधर पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:56 PM (IST)
चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत
चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। चारा मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जिससे स्वजन बेहाल हो गए। उधर, पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी गायत्री देवी (56) पत्नी सुभाष सोमवार सुबह करीब 11 बजे चारा मशीन के निकट खड़ी थीं। उनका पुत्र योगेश मशीन से चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक गायत्री देवी की साड़ी मशीन में फंस गईं। तेज झटका लगने से वह मशीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद वह मशीन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब बेटे योगेश ने देखा, तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही समय बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद स्वजन बेहाल हो गए। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। वैश्य वर्ग के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी

शिकारपुर : फेसबुक पर एक युवक ने पोस्ट कर वैश्य वर्ग के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे वैश्य वर्ग में बेहद रोष है।

पोस्ट पढ़े जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा कमेंट भी किए गए। व्यापारी नेता वीरेंद्र कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, पुरुषोत्तम वाष्र्णेय ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट समाज में गलत संदेश देती है। जिस व्यक्ति के द्वारा इस पोस्ट को किया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर व्यापारी कोतवाली पहुंचे। इस मामले में तहरीर भी दी गई है। इसमें व्यापारी नेता पुरुषोत्तम वाष्र्णेय, वीरेंद्र कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी