महिला पर जानवर ने किया हमला

घेर में काम करते समय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। ग्रामीण तेंदुआ द्वारा हमला करने की आशंका जता रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। उधर सूचना के बाद देरी से पहुंचने पर वन विभाग टीम के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:37 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:37 AM (IST)
महिला पर जानवर ने किया हमला
महिला पर जानवर ने किया हमला

जेएनएन, बुलंदशहर। घेर में काम करते समय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। ग्रामीण तेंदुआ द्वारा हमला करने की आशंका जता रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। उधर, सूचना के बाद देरी से पहुंचने पर वन विभाग टीम के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

मंगलवार शाम गांव खुटेना निवासी मालती देवी पत्नी महेंद्र प्रताप शर्मा अपने गांव के बाहरी छोर स्थित घेर पर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनके ऊपर जंगल की तरफ से आए जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। जिस पर जानवर जंगल की तरफ फरार हो गया। आननफानन में स्वजनों ने महिला को मुनि स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराते हुए उपचार कराया। वहीं लामबंद होकर जंगल में जानवर की तलाश की, लेकिन जानवर का कुछ पता नहीं चल सका। महिला पर हमला करने के बाद से ही ग्रामीण तेंदुआ द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं। उधर बुधवार को सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम देरी से पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं बुधवार को दोपहर बाद पहुंचे वन दारोगा फतेह सिंह, वन रक्षक सतेंद्र सिंह और प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों के बताए गए स्थानों पर तलाश किया लेकिन उन्हें जानवर के विषय में जानकारी नहीं मिल सकी। वन दारोगा फतेह सिंह ने बताया कि जंगल में टीम ने काफी छानबीन की है। जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो रही है।

chat bot
आपका साथी