लाकडाउन में दिखाएं समझदारी

- शनिवार और रविवार रहेगा लाकडाउन सोमवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी - बिना वजह सड़क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:15 PM (IST)
लाकडाउन में दिखाएं समझदारी
लाकडाउन में दिखाएं समझदारी

- शनिवार और रविवार रहेगा लाकडाउन, सोमवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

- बिना वजह सड़क पर आने वालों पर होगी कार्रवाई, लोग दिखाएं समझदारी

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: कोरोना की बढ़ती रफ्तार रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक जिले में लाकडाउन रहेगा। इसके बाद सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। ऐसे में लोगों को तीन दिन मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। हालांकि लाकडाउन में इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। जबकि साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजार बंद रहेंगे। प्रशासन ने लाकडाउन और साप्ताहिक बंदी का लोगों से पालन करने की अपील की है। नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ऐसे में लोग समझदारी दिखाएं और बेवजह घर से निकलने से बचें।

---

लाकडाउन में यह रहेगी अनुमति

-कंपनी-फैक्ट्री के कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर आंदोलन कर सकते हैं।

-पूर्व निर्धारित आयोजनों में अनुमति के बाद रविवार को बंद स्थानों के अंदर 50 और खुले में 100 व्यक्ति मास्क, शारीरिक दूरी के साथ एकत्रित हो सकते हैं।

-अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

-रोडवेज एवं प्राइवेट बस के अलावा हाईवे पर वाहन चलेंगे। हालांकि इन वाहनों में यात्रा करने वालों को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क पहनना होगा।

- इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा। ब्रेड, दूध की दुकान, राशन की दुकान, मेडिकल स्टोर, निजी अस्पताल, सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी आदि खुली रहेंगी। सब्जी की दुकान भी खुलेंगी। इसके अलावा बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, निजी आफिस, सरकारी दफ्तर आदि बंद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी