सुबह कोहरा, दिनभर खिली चटक धूप

जेएनएन बुलंदशहर तापमान में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस पर थमा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में दो पायदान की गिरावट के साथ नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:34 PM (IST)
सुबह कोहरा, दिनभर खिली चटक धूप
सुबह कोहरा, दिनभर खिली चटक धूप

जेएनएन, बुलंदशहर : तापमान में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस पर थमा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो पायदान की गिरावट के साथ नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में ठंड का असर बना रहा। धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों मौसम शुष्क बने रहने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

दरअसल, सोमवार को आसमान में बदली छाई रही। वहीं, मंगलवार के बाद बुधवार को भी सूर्यदेव के दर्शन हुए। ऐसे में गुनगुनी धूप लोगों को सुहाती रही। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की धुंध का असर भी बना रहा। इससे ²श्यता भी प्रभावित हुई। केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामनंद पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। आसमान बिल्कुल साफ रहेंगे और धूप खिलने की प्रबल संभावना भी रहेगी। किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल है। आवश्यकता अनुसार फसलों में सिचाई, निराई-गुड़ाई एवं रासायनिक छिड़काव कर सकते हैं।

पश्चिमी उत्तरी दिशा से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से घटकर के 23 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से हल्की से बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। सुबह के समय सापेक्षिक आ‌र्द्रता अलग-अलग दिनों में 73 फीसद से घटकर के 64 फीसद तक बनी रहने के आसार हैं। जबकि दोपहर के समय 56 फीसद से घटकर 45 फीसद तक पहुंचने होने की उम्मीद है। इस दौरान हवाएं अधिकतर पश्चिमी उत्तरी दिशा से चलेंगी। 9.1 किलोमीटर प्रति घंटा से 5.9 किलोमीटर प्रति घंटा तक जिनकी रफ्तार बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी