क्षेत्र में गेहूं की कटाई व मडाई का कार्य जोरों पर

अहमदगढ़ क्षेत्र में गेहूं की कटाई व मडाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में मतदाता सब कार्यों को छोड़कर खेतों में काम समेटने में लगे है। लोगों के अभाव से गांव में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:44 PM (IST)
क्षेत्र में गेहूं की कटाई व मडाई का कार्य जोरों पर
क्षेत्र में गेहूं की कटाई व मडाई का कार्य जोरों पर

बुलंदशहर, जेएनएन। अहमदगढ़ क्षेत्र में गेहूं की कटाई व मडाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में मतदाता सब कार्यों को छोड़कर खेतों में काम समेटने में लगे है। लोगों के अभाव से गांव में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहता है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रधान पद के प्रत्याशी परेशान है। गांव में उनका मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कुछ प्रत्याशी खेतों में जाकर मतदाताओं को पानी की बोतल के साथ संपर्क कर अपनी वोट पक्की कर और आशीर्वाद मांग रहे हैं। जबकि कुछ प्रत्याशी देर रात घरों पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। जनसंपर्क के लिए सर्वाधिक परेशानी जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को हो रही है। क्योंकि उनका क्षेत्र लंबा है और वह एक दिन में दो या तीन गांव जनसंपर्क कर पाते हैं। उस दौरान भी उन्हें मतदाता नहीं मिलते हैं। जबकि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है लेकिन अभी तक उनकी मतदाताओं से पूरी तरह पहचान भी नहीं हो पाई है। कई जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का कहना है कि मतदाता दिन में गेहूं की कटाई वह मड़ाई में लगा रहता है। इस कारण उनका मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पता है।

क्रय केंद्र रहे बंद, किसान परेशान

बुलंदशहर में सरकारी अवकाश घोषित होने से बुधवार को एक भी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद नहीं हुई। हालांकि क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसान परेशान रहे और उन्होंने तौल शुरू करने की मांग की। किसानों को क्रय केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ा। जिले में गेहूं खरीद जोरों पर है और क्रय केंद्रों पर रोजाना सैकड़ों किसान पहुंच रहे हैं। बुधवार को अवकाश घोषित होने के बावजूद भी किसान क्रय केंद्रों पर पहुंचे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। उधर, पीसीएफ के 90 क्रय केंद्रों पर बारदाना की कमी न हो इसके लिए एआर कॉपरेटिव प्रदीप कुमार ने जिला विपणन अधिकारी जेया करीम अहमद को पत्र भेजकर एक हजार बोरों की गांठ की मांग की है। जेया करीम अहमद ने बताया कि गुरुवार को अधिकांश केंद्रों पर बोरों की आपूर्ति कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी