राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने पर हुआ स्वागत

समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रोहित यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 11:07 PM (IST)
राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने पर हुआ स्वागत
राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने पर हुआ स्वागत

बुलंदशहर, जेएनएन। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रोहित यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया। मंगलवार को खुर्जा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

नगर निवासी रोहित यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया। लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद मंगलवार को रोहित यादव खुर्जा पहुंचे। जिस पर उनका वाजिदपुर मोड़, नवीन सब्जी मंडी और मूंडाखेड़ा चौराहे के निकट कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रोहित यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार से हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं ने किया। इसमें चुन्नी कुरैशी, यामीन चौहान, नरेंद्र कुमार, कोमल, वीरेंद्र सिंह, हेमंत राघव, साबिर आदि रहे। फलों से लदी मेटाडोर सड़क किनारे उतरी, अफरातफरी

बुलंदशहर। फलों से लदी मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।

मंगलवार सुबह फलों से लदी मेटाडोर अलीगढ़ से गाजियाबाद जा रही थी। जब मेटाडोर थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में लालपुर के निकट पहुंची, तो इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद मेटाडोर सड़क किनारे उतर गई। हादसे में मेटाडोर चालक दुर्गेश, हेल्पर अमन निवासी सासनी गेट अलीगढ़ घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर मेटाडोर की चपेट में आने से कई वाहन सवार बाल-बाल बच गए। मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

डिबाई : धर्मपुर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई।

मंगलवार सुबह क्षेत्र के गोविदपुर से धर्मपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का दी। मृतक की पहचान धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव ऐदलपुर निवारी बुद्धसेन (40) पुत्र बिन्नामी सिंह के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई है मृतक की पहचान कराने बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक मालगाड़ी की चपेट में कैसे आया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी