प्रदेश प्रवक्ता का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

जेएनएन बुलंदशहर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ठ का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता अरविद शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM (IST)
प्रदेश प्रवक्ता का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
प्रदेश प्रवक्ता का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

जेएनएन ,बुलंदशहर: नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ठ का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता अरविद शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का जमकर बखान किया।

नगर स्थित वाष्ण्रेय धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत वशिष्ठ शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता अरविद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सरकार में किसानों से उनकी फसल की रिकॉर्ड खरीद हुई है। इसके साथ ही लगभग एक लाख चालीस करोड़ रुपए का भुगतान भी भाजपा सरकार में किसानों को किया गया है। गरीबों को पक्का मकान व सस्ता राशन भी भाजपा सरकार मुहैया करवा रही है। यहां तक कि कोरोनाकाल में भी गरीबों को मु़फ्त राशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। भाजपा नेता अरविद शर्मा ने कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाकर गाँवों को भी मुख्य विकास धारा से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी भाजपा सरकार ने ही किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्हे सिंह लोधी व संचालन किशनपाल सिंह लोधी ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ सूरजभान माहुर, पूर्व पालिकाध्यक्षपति कृष्णकान्त वाष्र्णेय जिला पंचायत सदस्य पति रामपाल खालोर, मनोज शास्त्री, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश वाष्र्णेय पेट्रोल पंप वाले, राजपाल लोधी, सुदेश भारद्वाज, डॉ. संतोष गुप्ता, नवीन बंसल, ज्ञानेश लोधी, नवल लोधी, आशीष गोयल, आदित्य जाटव, वेद प्रकाश उर्फ विष्णु बाबा, महिला मोर्चा से आकांक्षा अग्रवाल, अलका जिदल, शिल्पी अग्रवाल, संतोष गर्ग, मीनू गर्ग, दुर्गेश शर्मा, लोकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी