नाली चोक होने की वजह से हुआ जलभराव, लोग नाराज

खुर्जा नगर के कोट मोहल्ले में नालियां चोक होने की वजह से शनिवार सुबह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लोग गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर दिखाई दिए। सूचना देने के बाद भी पालिका कर्मियों के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में तीखा आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:36 PM (IST)
नाली चोक होने की वजह से हुआ जलभराव, लोग नाराज
नाली चोक होने की वजह से हुआ जलभराव, लोग नाराज

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा नगर के कोट मोहल्ले में नालियां चोक होने की वजह से शनिवार सुबह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लोग गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर दिखाई दिए। सूचना देने के बाद भी पालिका कर्मियों के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में तीखा आक्रोश व्याप्त है।

नगर के कोट मोहल्ला निवासी रिजवान, शालू, मुजीबुर्रहमान, शाहबाज आदि लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गली में पालिका कर्मी नहीं आए हैं। जिस कारण गली में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और नालियां चोक हो गई है। शनिवार सुबह को स्थिति अधिक खराब हो गई। नालियां चोक होने की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भर गया। कुछ ही देर में गलियां पानी से लबालब हो गई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। जिस कारण लोगों को गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने मामले की शिकायत पालिका के ईओ व पालिकाध्यक्ष से करके समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। रजवाहे में पुलिया पड़ने से ग्रामीणों खुश, मिलेगी कीचड़ से निजात

दानपुर में तुलसीगढ़ी गांव में रजवाहे पर पुलिया पड़ने से ग्रामीण खुश हैं। अब उन्हें कीचड़ से निकलना नहीं पड़ेगा। बरसात के मौसम में वह आसानी से खेतों को जा सकेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास होकर एक रजवाहा गुजरता है। इस रजवाहे पर पुल नहीं था। ग्रामीण बरसात के मौसम में पानी से निकलकर खेतों पर जाते थे। साथ ही रजवाहा बंद होने पर कई महीने तक उसमें कीचड़ भरा रहता था। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से रजवाहे पर पुल बनवाने की मांग की थी। परेशान ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से समस्या समाधान की मांग की। ग्रामीणों की परेशानी को जायज मानते हुए एक प्रत्याशी ने रजवाहे पर पुलिया भिजवा दी। इन पुलियाओं को ग्रामीणों ने स्वयं परिश्रम करते हुए रजवाहे में डाल लिया है। जिससे ग्रामीणों की कीचड़ से निकलने की समस्या दूर हो गई है।

chat bot
आपका साथी