ईद के पर्व पर भी लड़खड़ा गई नपा की जलापूर्ति

शहर के अनूपशहर अड्डा स्थित ताज मस्जिद के समीप पानी की टंकी की पाइप लाइन फटने के कारण गुरुवार की शाम से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। जिससे सैंकड़ों घरों में ईद के पर्व पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में नगरपालिका की घोर लापरवाही के चलते गुरुवार की शाम को पानी की टंकी की जगह-जगह पाइप लाइन टूटने के कारण अनूपशहर अड्डा चालीस फिटा और ताज मस्जिद वाली गली के लगभग दो सौ से अधिक घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। ईद के पर्व पर भी नपा लोगों को ठीक तरीके से पेयजल आपूर्ति नहीं कर पाई। नगरपालिका से शिकायत करने के बाद भी टूटी पाइप लाइन ठीक नहीं होने के कारण घरों में रिस-रिस का पानी आता रहा है। प्रेसर नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत करने के बाद अफसर कुंभकरणी नींद से जगाने को तैयार नहीं हैं। नपा की लचर कार्य प्रणाली को लेकर में कड़ा रोष पनप रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:26 PM (IST)
ईद के पर्व पर भी लड़खड़ा गई नपा की जलापूर्ति
ईद के पर्व पर भी लड़खड़ा गई नपा की जलापूर्ति

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के अनूपशहर अड्डा स्थित ताज मस्जिद के समीप पानी की टंकी की पाइप लाइन फटने के कारण गुरुवार की शाम से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। जिससे सैंकड़ों घरों में ईद के पर्व पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में नगरपालिका की घोर लापरवाही के चलते गुरुवार की शाम को पानी की टंकी की जगह-जगह पाइप लाइन टूटने के कारण अनूपशहर अड्डा चालीस फिटा और ताज मस्जिद वाली गली के लगभग दो सौ से अधिक घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। ईद के पर्व पर भी नपा लोगों को ठीक तरीके से पेयजल आपूर्ति नहीं कर पाई। नगरपालिका से शिकायत करने के बाद भी टूटी पाइप लाइन ठीक नहीं होने के कारण घरों में रिस-रिस का पानी आता रहा है। प्रेसर नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत करने के बाद अफसर कुंभकरणी नींद से जगाने को तैयार नहीं हैं। नपा की लचर कार्य प्रणाली को लेकर में कड़ा रोष पनप रहा है।

बोले शहर के लोग

ताज मस्जिद के पास वाली टंकी की पाइप लाइन टूटने से 24 घंटे बीतने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

- आलम, निवासी ताज मस्जिद गली

ईद के पर्व पर भी नपा के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों को पूरे दिन पानी की समस्या जूझना पड़ा।

-निजाम मलिक, निवासी ताज मस्जिद गली

नपा की अनदेखी के चलते दो सौ से अधिक घरों में 24 घंटे तक पानी नहीं पहुंचा पाया है।

- सलमान सैफी, निवासी चालीस फिटा

शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पर्व भी पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पाई ।

- कय्यूम, निवासी ताज मस्जिद गली

अनूपशहर अड़्डा पर पाइप लाइन फटने की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो टीम भेजकर पाइप लाइन को ठीक करवा कर जलापूर्ति सुचारू कराई जाएगी।

- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नपा

chat bot
आपका साथी