ऊर्जा निगम दफ्तरों के रास्ते जलमग्न, उपभोक्ता परेशान

शिकारपुर बाइपास रोड स्थित हाइडिल कालोनी में सालों से बदहाल पड़ी सड़क से गुजरना उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कालोनी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST)
ऊर्जा निगम दफ्तरों के रास्ते जलमग्न, उपभोक्ता परेशान
ऊर्जा निगम दफ्तरों के रास्ते जलमग्न, उपभोक्ता परेशान

जेएनएन, बुलंदशहर । शिकारपुर बाइपास रोड स्थित हाइडिल कालोनी में सालों से बदहाल पड़ी सड़क से गुजरना उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कालोनी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है।

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तथा कई डिवीजन कार्यालय हाइडिल कालोनी में हैं। हाइडिल कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में पिछले कई साल से दफ्तरों के सामने जलभराव रहता है। इतना ही नहीं बारिश का पानी निगम के दफ्तरों में घुस जाता है। जिले भर के सैकड़ों उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर बिजली दफ्तरों में पहुंचते हैं। जिससे उनकों जलभराव के बीच से होकर दफ्तर पहुंचना पड़ता है। आए दिन फिसल कर उपभोक्ता और कर्मचारी चोटिल होते रहते हैं।

बोले लोग

हाइडिल कालोनी में वाहन तो छोड़िए पैदल निकलना भी दूभर है। जिले भर से शिकायत लेकर आने वालों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है।

- मोहम्मद हमाद, उपभोक्ता

हाइडिल कालोनी में जल निकास नहीं होने से बारिश के मौसम में जलभराव के बीच से होकर उपभोक्ता और कर्मचारियों को निकलना पड़ रहा है।

- फहीमुद्दीन, उपभोक्ता

इन्होंने कहा..

निर्माण विभाग को नाला से लेकर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करा कर भेजा गया है। निर्माण विभाग को ही नाला और सड़क निर्माण का काम करना है।

- अवधेश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता

chat bot
आपका साथी