बरसात से हुआ जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

बरसात के बाद नगर की कई कालोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं माताघाट स्थित अंडरपास भी जलभराव में तब्दील हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:17 PM (IST)

बरसात से हुआ जलभराव, लोगों को हुई परेशानी
बरसात से हुआ जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

जेएनएन, बुलंदशहर। बरसात के बाद नगर की कई कालोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं माताघाट स्थित अंडरपास भी जलभराव में तब्दील हो गया।

बुधवार सुबह को अचानक मौसम ने करवट ले ली और आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद करीब ढा़ई घंटे तक झमाझम बरसात होती रही। बरसात से जहां मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ बरसात ने नगरपालिका के दावों की भी पोल खोल गई। पालिका द्वारा नाले की सफाई करने के दौरान जलभराव नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यह दावे हवाई साबित होते दिखाई दिए। नगर के पदम की पुलिस संपर्क मार्ग, झाबर हाउस वाली गली, मोहल्ला अहीरपाड़ा, राम सिंह का बाड़ा समेत दर्जनभर से अधिक कालोनियों में जलभराव की समस्या बन गई। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर दूसरी तरफ खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग पर माताघाट अंडरपास में भी पानी भर गया। जिस कारण मजबूरी में राहगीरों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा। साथ ही काफी राहगीर रेलवे लाइन को क्रास करके आते-जाते दिखाई दिए। कोरोना से मृतक के परिवारों को मिले चार लाख का मुआवजा

कोरोना महामारी ने हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। जिससे भाजपा सरकार के स्वास्थ दावों की पोल खुली। कांग्रेस ऐसे परिवारों को चार लाख के मुआवजे की मांग कर रही। जिनके परिवार के सदस्य को कोरोना ने लीला है। भाजपा सरकार इस और सजग नहीं है। कांग्रेस गांव गांव लोगों से संपर्क कर मांग को लेकर आंदोलन खड़ा कर रही है।

बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने गांव सांवली व हृदयपुर गांव में हुए स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन में लाखों परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। इससे पैदा हुई आर्थिक तबाही के चलते लाखों परिवार बहुत परेशान हैं। मगर भाजपा सरकार कोई ठोस मदद नहीं कर रही है। ऐसे परिवारों के अधिकार के लिए कांग्रेस ने अभियान चला रही है। पीसीसी सदस्य देव रंजन नागर ने कहा कि हर पीड़ित को मुआवजे का हक, हमारी प्रतिज्ञा ही कांग्रेस का संकल्प है। इसके बाद देव रंजन नागर ने अगराई, जैतपुर आदि गांवों में पंचायत की और अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए फार्म भी भरवाए गए। गांव सांवली में किसान पंचायत में किसानों के बीच उन्होंने खेती-बाड़ी की वर्तमान दशा पर चर्चा करते हुए भाजपा को आगामी विधान सभा चुनाव में आईना दिखाने की अपील की। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी