झमाझम बारिश से हर गली हुई जलमग्न

कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों पर बुधवार को इन्द्रदेव मेहरबान हो गए। करीब आठ घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। साथ ही शहर से देहात तक के नाले उफन गए। इससे हर गली और हर सड़क पर जलभराव हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 06:10 AM (IST)
झमाझम बारिश से हर गली हुई जलमग्न
झमाझम बारिश से हर गली हुई जलमग्न

बुलंदशहर, जेएनएन। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों पर बुधवार को इन्द्रदेव मेहरबान हो गए। करीब आठ घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। साथ ही शहर से देहात तक के नाले उफन गए। इससे हर गली और हर सड़क पर जलभराव हो गया।

तड़के करीब एक बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश ने पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के कालाआम चौराहा, भूड चौराहा, स्याना अड्डा, शिकारपुर बाइपास, अनूपशहर अड्डा, मोतीबाग, डीएवी तिराहा, खुर्जा रोड, मोतीबाग, देवीपुरा समेत हर गली और हर मोहल्ले में जलभराव हो गया। नाले इस कदर उफने कि सिल्ट और पॉलीथिन बहकर सड़कों पर आ गए। सड़कों पर कचरा बहने लगा। शहर की पचास से अधिक गलियों में जलभराव हो गया। जिन गलियों और सड़कों पर सीवर लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। वहां मिट्टी फैलने से सड़क पर फिसलन हो गई। इससे पैदल राहगीर और दो पहिया वाहन चालकों को निकलना दुर्भर हो गया। लोग फिसलकर गिरे। परेशान लोग पालिका कर्मचारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ईओ निहालचंद का कहना है कि बारिश थमने पर कर्मचारियों को सड़कों पर उतारा गया। लोग नालों को पाट देते हैं। साथ ही कचरा नाले में डालते हैं। इससे समस्या बनती है। बत्ती हुई गुल

तेज हवा के साथ बारिश हुई तो कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। इससे शहर की बत्ती कुछ समय के लिए बंद हुई। देहात में दो सौ से अधिक गांवों की सप्लाई एहतियात के चलते बंद की गई। फसलों को मिला लाभ

बारिश से धान और गन्ने की फसल को खासा लाभ हुआ है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि पानी अच्छा बरसा है। धान और गन्ने को लाभ मिलेगा और बेल और सब्जी की फसल को नुकसान होगा। फोटो 52 ::

संवाद सहयोगी, सिकंदराबाद: मंगलवार की देर रात रिमझिम बरसात का दौर बुधवार की दोपहर तक जारी रहा। कभी तेज कभी मंद मंद बरसात होने से नगर के बाजार सूनसान रहे। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी काफी कम रही। नगर के मोहल्ला सरायझाझन, गोकुल गंज, गौरखी, बगिया, आजादनगर कालोनी, खत्रीबाड़ा समेत कई मोहल्लों में नाले उफनने से सड़कों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़कों पर कीचड़ पसर गई। जिससे लोगों को मजबूरन घरों में कैद होना पड़ा। इससे जन जीवन भी अस्त-व्यस्त भी हुआ। फोटो :53:

संवाद सूत्र, स्याना : नगर-क्षेत्र में मंगलवार रात्रि से शुरू हुई बारिश बुधवार शाम तक जारी रही। शाम तक मौसम सुहावना होने के साथ हो रही बरसात से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। ग्राम सराय निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि सावन माह में अच्छी बारिश ना होने से किसान परेशान थे, लेकिन भादो की शुरुआत में नगर-क्षेत्र में अच्छी बरसात होने से किसान खुश है। इससे धान और गन्ने की फसलों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं नगर के कई क्षेत्रों में बरसात का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी