गंगा का जलस्तर बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा पानी

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के चलते गंगा नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:03 AM (IST)
गंगा का जलस्तर बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा पानी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा पानी

बुलंदशहर, जेएनएन। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के चलते गंगा नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। 24 घंटे में करीब चार फीट जलस्तर बढ़ गया है, जोकि इस वर्ष का सबसे अधिक जलस्तर है। गंगा किनारे बसे गांवों के खेतों तक पानी घुस गया है। नगर में जाह्नवी प्लेट फार्म पर मुख्य सड़क पर जल काफी अंदर घुस आया है। अनूपशहर क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा का रौद्र रूप दिखने लगा है। 24 घंटे में करीब 4 फीट जलस्तर बढ़ गया। नगर में गंगा का जलस्तर मापने का कोई साधन नहीं है। जाह्नवी प्लेटफार्म पर जल का आंकलन करके ही जलस्तर घटने या बढ़ने का अंदाजा लगाया जाता है। जलस्तर बढ़ने से नगर के अधिकांश घाट जल में डूब गए हैं। ऐसे में स्नान करने वालों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गंगा किनारे बसे दर्जनभर गांवों की ग्राम समाज की भूमि में खेती कर रहे किसानों के खेतों में पानी पहुंच गया है। नगर के मोहल्ला गंगाद्वार और कुंज घाट की मुख्य सड़क पर भी पानी काफी अंदर तक घुस आया है। तहसीलदार धर्मेद्र कुमार सिंह का कहना है कि गंगा किनारे बसे गांवों के लेखपालों को अलर्ट कर गांवों की स्थिति पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी