किसानों को जल्द मिलेगा पानी, रजवाहों की सफाई शुरू

क्षेत्र के किसानों को जल्द नहर का पानी मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी नहर से जुड़े सभी रजवाहे साफ करा रहें हैं। माना जा रहा है कि अगले माह नहर में पानी आ जाएगा। इस पानी को अधिकारी रजवाहों में छोड़ देंगे। जिससे किसानों की धान फसल लगनी शुरू हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 07:29 PM (IST)
किसानों को जल्द मिलेगा पानी, रजवाहों की सफाई शुरू
किसानों को जल्द मिलेगा पानी, रजवाहों की सफाई शुरू

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के किसानों को जल्द नहर का पानी मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी नहर से जुड़े सभी रजवाहे साफ करा रहें हैं। माना जा रहा है कि अगले माह नहर में पानी आ जाएगा। इस पानी को अधिकारी रजवाहों में छोड़ देंगे। जिससे किसानों की धान फसल लगनी शुरू हो जाएगी।

दानपुर क्षेत्र में बड़े स्तर पर किसान धान की खेती करते हैं। अधिकांश किसानों की खेती नहर के पानी पर आधारित है। फिलहाल किसानों ने इस फसल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान खेतों की जुताई के साथ ही धान की पौध तैयार कर रहें हैं। किसानों की मानें तो धान की पौध लगभग एक माह में तैयार होती है। जिसे खेतों में लगाया जाता है। उधर किसानों की तैयारी को देखते हुए नहर विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को पानी देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अधिकारी क्षेत्र के रजवाहे साफ करा रहें हैं। इसके बाद उनके द्वारा बेकार पड़े रजवाहे की मरम्मत कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी