चीन के खिलाफ आक्रोश, सपा ने फूंका पुतला

गलवन घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गयी हिसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों के लिए लोगों में सम्मान उमड़ रहा है। वहीं चीन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय सैनिकों की शहादत और चीन की कायरता पूर्ण हरकत के खिलाफ सपा कार्यकर्ता ने चीन का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 10:59 PM (IST)
चीन के खिलाफ आक्रोश, सपा ने फूंका पुतला
चीन के खिलाफ आक्रोश, सपा ने फूंका पुतला

बुलंदशहर, जेएनएन। गलवन घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा की गयी हिसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों के लिए लोगों में सम्मान उमड़ रहा है। वहीं चीन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारतीय सैनिकों की शहादत और चीन की कायरता पूर्ण हरकत के खिलाफ सपा कार्यकर्ता ने चीन का पुतला फूंका।

बुधवार को सपा के पूर्व नगराध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नगर के हापुड़ बस स्टैंड पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चीनी समान का बहिष्कार करने का एलान करते हुए लोगों से स्वदेशी समान अपनाने की अपील करते हुए चीन का पुतला दहन किया। सपा नगराध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि चीन अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी सीमा में घुसपैठ तो कभी पाकिस्तान को उकसाना इसकी कायरता पूर्ण हरकत रही है। आज पुरा विश्व कोरोना से त्राहिमाम है। ये कहीं न कहीं चीन सरकार की काली करतूतों का ही दुष्परिणाम है। चौधरी ने देशवासियों से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार एवं सरकार में चीनी वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन का पुतला दहन किया। इस दौरान शिवम सोढ़ी, एहसान कुरैशी, नदीम खां, जाकिर चौधरी, सूरज मलिक, मनोज कुमार, अनिश खान, महबूब चौधरी, बकार चौधरी व रामभूल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी