जलभराव से ग्रामीण परेशान, होगा आंदोलन

अगौता ब्लाक के गांव निमचाना में ग्राम प्रधान की लापरवाही से पिछले कई माह से रास्तों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 06:09 AM (IST)
जलभराव से ग्रामीण परेशान, होगा आंदोलन
जलभराव से ग्रामीण परेशान, होगा आंदोलन

बुलंदशहर, जेएनएन। अगौता ब्लाक के गांव निमचाना में ग्राम प्रधान की लापरवाही से पिछले कई माह से रास्तों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को उसी जलभराव रास्तों से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव रहने से गांव में मच्छरों और बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

गांव निमचाना के रास्तों में पिछले कई माह से जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। लोगों को जलभराव व कीचड़ युक्त रास्तों से गुजरना पड़ता है। उधर अंबेडकर पार्क में भी जलभराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव में जलभराव युक्त मार्ग होने से गांव में मच्छरों का लगातार प्रकोप फेल रहा है। जिससे गांव में मलेरिया बुखार से काफी लोग पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से जलभराव युक्त मार्ग की मरम्मत कराने के संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन ग्राम प्रधान के कानों पर अभी तक जूं नहीं रेंगी है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में विकास कार्य न कराने और शौचालय निर्माण में धांधलीबाजी करने का आरोप लगाया है। जलभराव से निजात न मिलने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।मामले में ग्राम प्रधान महीपाल सिंह से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार बताए हैं।

chat bot
आपका साथी