गंगा यात्रा के लिए सजाई गई दीवारें बरसों तक देंगी गवाही

गंगा यात्रा के दौरान नगर की सड़क किनारे मौजूद दीवारों पर नमामि गंगे के स्लोगन लिखे गए है। अत्यंत मोहक पेंटिग की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 11:23 PM (IST)
गंगा यात्रा के लिए सजाई गई दीवारें बरसों तक देंगी गवाही
गंगा यात्रा के लिए सजाई गई दीवारें बरसों तक देंगी गवाही

बुलंदशहर, जेएनएन। गंगा यात्रा के दौरान नगर की सड़क किनारे मौजूद दीवारों पर नमामि गंगे के स्लोगन लिखे गए है। अत्यंत मोहक पेंटिग की गई है। यात्रा का जिक्र तो कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा। कितु दीवारों पर उकेरी गई शानदार पेंटिग वर्षो गवाही देकर गंगा यात्रा की भव्यता का उल्लेख दर्शाती रहेंगी। टंकी परिसर के अनूपशहर के इतिहास का दर्शाते हुए एक व्यक्ति को शेर से लड़ते दिखाया गया है। यह झांकी जहांगीर के प्राणों की रक्षा के लिए अनूपराय को शेर से लड़ते हुए दर्शाई गई है। अलीगढ़ रोड बाईपास से परी चौक तक तथा मस्तराम घाट तक सभी दीवारों को सुंदर पेंटिग से नमामि गंगे एवं गंगा स्वच्छता, महापुरुषों की आकृतियां दर्शक का मन मोह रही है। गंगा यात्रा का चार्म कुछ दिन बाद समाप्त हो जाएगा कितु दीवारों पर अंकित स्लोगन व आकृतियां कई वर्ष तक गंगा यात्रा की याद को ताजा कराती रहेंगी।

chat bot
आपका साथी