ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने ली शपथ

जेएनएन बुलंदशहर ब्लाक क्षेत्र के 25 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं इसके अलावा खुर्जा क्षेत्र में भी ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:03 PM (IST)
ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने ली शपथ
ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने ली शपथ

जेएनएन, बुलंदशहर: ब्लाक क्षेत्र के 25 ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं इसके अलावा खुर्जा क्षेत्र में भी ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

ब्लाक क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों में से 44 प्रधान पहले ही शपथ ले चुके हैं, लेकिन 25 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। जिसका कारण ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होना था। अब कोरम पूरा होने पर शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 25 ग्राम प्रधान व 265 लोगों ने शपथ ली। उन्हें बीडीओ डा. घनश्याम वर्मा ने आनलाइन शपथ दिलाई। इसमें गांव अगराबास कनैनी, रनाइज, फतेहगढ़, भैयापुर, अजीजाबाद, बनैल आदि गांव शामिल है। उधर खुर्जा में भी ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

बुल-30 : लवी को चुना प्रधान संघ अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, खुर्जा : अरनिया ब्लाक क्षेत्र के काफी प्रधानों ने बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रधान संघ के अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

शिकारपुर मार्ग स्थित रायल रिसोर्ट में शुक्रवार देर शाम बैठक आयोजित की गई। जिसमें अरनिया ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधान शामिल हुए। बैठक का संचालन मुनीश प्रधान ने किया। इस दौरान प्रधानों से कहा कि सभी एकजुट रहें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निपटारे आदि को लेकर चर्चा की। वहीं सर्वसम्मति से मौजूद प्रधानों ने वाहनपुर हमीरपुर के प्रधान लवी राघव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। साथ ही प्रधानों ने एकजुट रहने की शपथ ली। इसमें पूर्व प्रधान अध्यक्ष मधुर चौहान, पप्पन, पंकज, आशु, प्रशांत, कुलदीप, राहुल, केपी सिंह, राहिल खान आदि रहे।

बने ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधानों को हुई शपथ

संवाद सूत्र, ऊचागांव : ग्राम पंचायत सदस्यों के चयन के अभाव में शपथ से वंचित रह चुके 21 ग्राम प्रधानों को सदस्य चुने जाने के बाद शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह में छह महिला ग्राम प्रधान सहित 21 प्रधान शामिल रहे।

ब्लाक की 55 ग्राम पंचायतों में से 21 ग्राम पंचायतों में चुने गए ग्राम प्रधानों की शपथ नहीं हो पाई थी। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य चुनने के बाद शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर छह महिला ग्राम प्रधान सहित 21 ग्राम प्रधानों को बीडीओ महेन्द्रपाल सिंह और एडीओ पंचायत हंसपान ने शपथ दिलायी गयी।

chat bot
आपका साथी