टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो वायरल

नरौरा के बेलोन रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर मारपीट की वीडियो हो रही है वायरल। जिसमे एक कर्मचारी को चेयरमैन द्वारा चांटा मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:05 PM (IST)
टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो वायरल
टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो वायरल

बुलंदशहर, जेएनएन। नरौरा के बेलोन रोड पर स्थित टोल प्लाजा पर मारपीट की वीडियो हो रही है वायरल। जिसमे एक कर्मचारी को चेयरमैन द्वारा चांटा मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

मंगलवार की सुबह से ही वायरल हो रही 28 सेकेंड की वीडियो को गत दिवस सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसमे टोल प्लाजा पर भाजपा नेता व नरौरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ एक टोल कर्मी को चांटा मारते हुए दिख रहे हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंचा है। वायरल वीडियो में हो रहे विवाद में जानकारी मिली है कि नगर निवासी कुछ लोगों के टोल से गुजरने के दौरान टोल कर्मियों द्वारा नागरिकों के आधार कार्ड जबरन जब्त कर लिए गए थे। जिन्हें वापस नहीं करने पर स्थानीय निवासियों एवं टोल कर्मियों में वाद विवाद शुरू हुआ था। टोल पर हो रहे विवाद की सूचना मिलने पर चेयरमैन विवेक वशिष्ठ टोल पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली। चेयरमैन विवेक वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जानकारी करने के बाद टोल कर्मियों से नागरिकों के आधार कार्ड वापस करने को कह कर विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया। लेकिन टोल कर्मी आधार कार्ड वापस न कर अभद्रता करने लगे तथा पार्टी व संगठन के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक नरौरा अल्ताफ अंसारी ने बताया वीडियो संज्ञान में आया है, मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इन्होंने कहा..

वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज मात्र 28 सेकंड की है। सच्चाई छुपाने के लिए इससे पूर्व व बाद की वीडियो को छुपाया गया है। मेरी छवि को खराब करने के लिए राजनैतिक षडयंत्र रचा गया है।

- विवेक वशिष्ठ

chat bot
आपका साथी