सुरक्षित यातायात के लिए वाहनों चालकों को करेंगे जागरूक

सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन योजना बना रहा है। वाहन चालकों को लगातार अभियान चलाकर सड़क के नियम बताए जाएंगे। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ब्लैक स्पाट घोषित कर वहां खतरे का बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। जिससे लोग नियंत्रित गति से वाहन चलाकर सुरक्षित घर पहुंच सकें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:54 AM (IST)
सुरक्षित यातायात के लिए वाहनों चालकों को करेंगे जागरूक
सुरक्षित यातायात के लिए वाहनों चालकों को करेंगे जागरूक

जेएनएन, बुलंदशहर। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन योजना बना रहा है। वाहन चालकों को लगातार अभियान चलाकर सड़क के नियम बताए जाएंगे। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ब्लैक स्पाट घोषित कर वहां खतरे का बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। जिससे लोग नियंत्रित गति से वाहन चलाकर सुरक्षित घर पहुंच सकें।

वाहन दुर्घटना में रोजाना कई लोगों की जान चली जाती है। इसके कई कारण होते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना, सड़क चिह्नों को नहीं देखना, मोड़ पर ध्यान न देना, स्पीड ब्रेकर पर भी तेज वाहन चालाना आदि कारण हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बनाई है। इसमें ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जहां हादसों की संभावना ज्यादा रहती है। साथ ही हादसे का बड़ा कारण वहां क्या होता है। इन स्थानों को चिह्नित कर वहां पेंट कराया जाएगा। साथ ही उसे ब्लैक स्पाट के नाम से चिह्नित किया जाएगा। वहां ब्रेकर लगाए जाएंगे। ऐसे स्थलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

- थानावार तैयार होगी सूची

सड़क दुर्घटना वाले ब्लैक स्पाट की सूची थानावार तैयार की जाएगी। इन सभी स्पाट पर विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही वाहन की गति को नियंत्रित रखने के लिए स्पीड साइन भी लगाएंगे।

- इनके खिलाफ चलेगा अभियान

डीएम के निर्देश पर ओवर स्पीडिग, शराब पीकर वाहन चालने, ओवरलोडिग और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इनके खिलाफ चालान काटने, वाहन सीज करने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सड़क हादसों को कम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इन्होंने कहा-----

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पाट चिह्नित किए जा रहे हैं। ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, गति नियंत्रक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। अभियान चलाकर भी कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद कय्यूम-एआरटीओ

chat bot
आपका साथी