बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्‍कर, दो लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

बुलंदशहर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से वापस आ रहे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की रात को यह हादसा हुआ।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM (IST)
बुलंदशहर में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्‍कर, दो लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे
बुलंदशहर में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित गांव दीगी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से वापस आ रहे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की रात जिला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के मोहल्ला गगन विहार निवासी हरीश पुत्र चतर सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने पहासू थाना क्षेत्र के गांव जटोला आया था।

शनिवार की सुबह करीब 3 बजे घर वापस जाने के दौरान गांव दीगी के निकट अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे हरीश, देवेंद्र पुत्र रामसिंह, यशपाल सिंह, संदीप, रितिक, राहुल और पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर हालत के चलते अन्य 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देवेंद्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में हरीश के पिता चतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी