ईद से पहले इबादत के घर को चमकाने की तैयारियां जोरो पर

जेएनएन बुलंदशहर नगर की जामा मस्जिद को आधुनिक रंगों में चमकाने की तैयारियां लगभग एक माह से चल रही है। कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक नमाज भले ही न हो कितु इबादत के घर को चमकाने में कोई कसर नहीं की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:08 PM (IST)
ईद से पहले इबादत के घर को चमकाने की तैयारियां जोरो पर
ईद से पहले इबादत के घर को चमकाने की तैयारियां जोरो पर

जेएनएन, बुलंदशहर: नगर की जामा मस्जिद को आधुनिक रंगों में चमकाने की तैयारियां लगभग एक माह से चल रही है। कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक नमाज भले ही न हो कितु इबादत के घर को चमकाने में कोई कसर नहीं की जा रही है।

नगर की जामा मस्जिद मुख्य बाजार में स्थित है। ईद से पूर्व प्रति वर्ष मस्जिद की इंतजामिया कमेटी द्वारा मस्जिद की रंगाई पुताई कराई जाती है। कितु इस वर्ष पुताई आधुनिक रंगों से कराई जा रही है। जिससे मस्जिद की सुंदरता में चार चांद लग रहे है। लगभग एक माह से पुताई का काम चल रहा है। लगभग 13 मई को ईद से पूर्व रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखकर ईद की नमाज भले ही सामूहिक न हो कितु इबादत के घर को चमकाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। मस्जिद के मुख्य गेट के ऊपर एक पत्थर लगा हुआ है, जिसमें लगातार पुताई के कारण रंग भर जाने से अक्षर बंद हो गए थे। इस बार इंतजामिया कमेटी द्वारा पत्थर की लिखावट में भर गए रंगों को भी साफ कराया गया है। जिससे पत्थर पर लिखा हुआ संदेश पढ़ा जा सके, और आमजन को मस्जिद बनाने के कार्यकाल तथा बनवाने वाले के बारे में जानकारी मिल सके। अनुमान है, कि मस्जिद का निर्माण सोलहवीं सदी में दिल्ली के सम्राट जहांगीर के आगमन पर तत्कालीन राजा द्वारा कराया गया था। मस्जिद की बनावट अत्यंत आकर्षक है।

चित्र परिचय: 24एएसआर2 अनूपशहर की जामा मस्जिद को चमकाने में लगे कारीगर।

-----

अश्वनी भारद्वाज

chat bot
आपका साथी